Search

 
 
 

Jamshedpur News : बिष्टुपुर में बंद मकान में चोरी, 88 लाख के जेवर व नकदी ले भागे चोर

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 गुरुद्वारा बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों घर का ताला तोड़कर करीब 88 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए. मकान मालिक एडवर्ड अथैड 15 मई को अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गए थे
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 गुरुद्वारा बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों घर का ताला तोड़कर करीब 88 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए. मकान मालिक एडवर्ड अथैड 15 मई को अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गए थे. घर की जिम्मेदारी अपने छोटे भाई कृष्टोफर अथैड को दी थी, लेकिन वह भी 16 मई को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ ओडिशा चले गए. 


20 मई को घर में काम करने वाली महिला जब वहां पहुंची, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला गायब है. शक होने पर उसने तुरंत पड़ोसियों और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा, तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं.

 

 

एडवर्ड अथैड के बुधवार को परिवार के साथ बेंगलुरु से लौटने के बाद चोरी की पूरी जानकारी सामने आई. परिवार के अनुसार, चोर घर में रखे तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और सोने-करीब 88 लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए हैं. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही