Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतराष्ट्रीय योग दिवस : बेरमो कोयलांचल में कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो कोयलांचल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह पर योग शिविर का आयोजन किया गया. गिरिडीह के पूर्व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेरमो के ढोरी बस्ती स्थित विवाह मंडप में आयोजित शिविर में योग किया. इस दौरान योग शिविर में बोकारो जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, मंत्री टुनटुन तिवारी, संयोजक धनेश्वर महतो सहित रमेश स्वर्णकार, प्रदीप भारती सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. (पढ़े, अग्निपथ">https://lagatar.in/nsa-ajit-doval-openly-said-on-agneepath-plan-said-if-we-want-to-prepare-for-tomorrow-then-we-have-to-change/">अग्निपथ

योजना पर खुल कर बोले NSA अजीत डोभाल, कहा-अगर कल की तैयारी करनी है तो हमें बदलना ही होगा)

ढोरी जीएम ने लेडीज क्लब में किया योगाभ्यास

वहीं दूसरी तरफ ढोरी जीएम एमके अग्रवाल लेडीज क्लब में अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ योग किया. बीएंडके जीएम ने करगली ऑफिसर क्लब में अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया. इसी प्रकार गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चतरोचट्टी पंचायत में मुखिया महादेव महतो ने स्वांग नेहरू स्कूल के मैदान में सुरेंद्र कुमार की देख-रेख में योग दिवस मनाया. इसे भी पढ़े : सस्पेंड">https://lagatar.in/ed-will-soon-file-chargesheet-against-suspended-ias-pooja-singhal-and-ca-suman/">सस्पेंड

IAS पूजा सिंघल व CA सुमन के खिलाफ ईडी जल्द दायर करेगी चार्जशीट

11 किशोरी क्लब में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिट्स स्कूल गोमिया, कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव में सहयोगिनी द्वारा संचालित किशोरी क्लब में विश्व योगा दिवस का आयोजन किया गया. कसमार प्रखंड के सिलिसराम, गरी, सोनपुरा, पोंडा पंचयात में संचालित 11 किशोरी क्लब में फिटनेस एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर के विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि कसमार प्रखंड में किशोरियों के नेतृत्व विकास को लेकर के सहयोगिनी द्वारा कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-congress-party-demonstrated-at-gomia-block-headquarters-submitted-memorandum/">बेरमो

: कांग्रेस पार्टी ने गोमिया प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही