Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में विधि संस्थान के लिए सहायक प्राध्यापकों का साक्षात्कार 6 जून को

रांची विश्वविद्यालय ने विधि अध्ययन संस्थान में संविदा पर सहायक प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने विधि अध्ययन संस्थान (Institute of Legal Studies) में संविदा पर सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor in Law) पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है. अभ्यर्थियों का 06 जून 2026 को दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार लिया जाएगा.

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, जबकि साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी. यह प्रक्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, रांची विश्वविद्यालय परिसर, मोराबादी, रांची में आयोजित की जाएगी.

 

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है. साथ ही अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर विजिट करने को कहा गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही