Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में ग्रामीण इलाकों में की गयी कोरोना जांच, एक भी पॉजिटिव नहीं

Advertisement
Advertisement

Dumka: शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जांच की जा रही है. इसमें ग्रामीण इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पहले दिन सर्वे के दौरान 1145 मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गयी. उनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला.

जिले नौ कोरोना पॉजिटिव मिले

बताया जाता है कि आरटीपीसीआर जांच में भी सभी 625 सैंपल निगेटिव पाये गये. जबकि 271 सैंपल के ट्रूनेट जांच में तीन वर्षीय बच्ची और उसकी मां समेत जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. सिविल सर्जन डा अनंत कुमार झा ने कहा कि मंगलवार को 2041 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है. इसमें जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जबकि जरमुंडी के 27 और शिकारीपाड़ा के 8 व्यक्तियों सहित 35 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/relief-to-farmers-sale-of-watermelon-started-in-ranchi-facilitation-centers/69617/">किसानों

को राहत : रांची के सुविधा केंद्रों में शुरू हुई तरबूज की बिक्री

उन्होंने बताया कि दुमका सदर प्रखंड के झोपा गांव की तीन वर्ष और 30 वर्ष की दो महिलाएं, ऊपर मुर्गाथली गांव की 49 वर्षीय पहाड़िया, मसलिया प्रखंड के तुम्बाबेल गांव के तीन, जामा के भैरवपुर और सुगनीबाद के एक-एक और जरमुंडी के हरिपुर के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इस समय दुमका सदर में 87, रामगढ़ में 35, रानीश्वर में 24, मसलिया में 16, जामा में 11, सरैयाहाट में 10, जरमुंडी में आठ, शिकारीपाड़ा और काठीकुंड में दो-दो व्यक्ति समेत 195 लोग संक्रमित हैं.

18 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती

कहा कि इसमें से 18 मरीज कोविड अस्पताल में, एक आईसीयू और चार कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं. जबकि 172 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. अबतक जिले में 4523 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से 43 की मौत हो गयी है. जबकि 4285 ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1829 लोगों की कोरोना जांच की गयी है, जबकि 1340 व्यक्तियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लिया है. प्रशासन मुस्तैदी से लगी है और जांच कर मरीजों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- “यास”">https://lagatar.in/ranchi-dc-alerts-departments-to-deal-with-yas-48-hour-backup-ready-in-hospitals/69550/">“यास”

से निपटने के लिए रांची DC ने विभागों को किया अलर्ट, अस्पतालों में 48 घंटे का बैकअप तैयार

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-gives-instructions-regarding-maintenance-power-system-yas-cyclone/69639/">धनबाद

DC ने यास साइक्लोन को लेकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/restaurant-worker-dies-garden-ormanjhi-police-did-panchnama/69512/">रांची

: मेसरा में रेस्टोरेंटकर्मी का गार्डन में मिला शव, पुलिस ने किया पंचनामा

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही