Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना मरीजों की मौत पर सरायकेला के सेव अस्पताल के खिलाफ हो रही जांच

Advertisement
Advertisement

परिजनों से पूछताछ

Saraikela: जिले के आदित्यपुर-2 स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल में कोरोना मरीजों की मौत के मामले में जांच टीम ने शुक्रवार को भी पड़ताल की. इसमें सर्विलांस अधिकारी डॉ जुझार मांझी, गम्हरिया सीओ मनोज कुमार और राजनगर सीओ धनंजय शामिल थे. टीम ने कोरोना मृतकों के परिजनों को पूछताछ के लिए प्रखंड कार्यालय बुलाया और बयान लिया. 

डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप  

परिजनों ने अस्पताल की कुव्यवस्था और डाक्टरों की लापरवाही का आरोप  लगाते हुए जांच टीम से कार्रवाई की मांग की. जांच टीम के सामने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के नाम पर पैसा दोहन करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक डॉ ओपी आनंद, उनकी पत्नी सरिता आनंद और जूनियर डॉ रक्षित आनंद पर आरोप लगाए.

बता दें कि बीते शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश पर जिले के प्रभारी सीएस तीन सदस्यों के साथ जांच करने 111 सेव लाइफ अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल प्रबंधक डॉ ओपी आनंद ने जांच कमेटी को सहयोग नहीं किया था. इसे लेकर आरआईटी थाने में डॉ आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी थी. इधर जिले के डीसी अरवा राजकमल ने भी इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन और प्रबंधक के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं. इस आठ सदस्यीय जांच टीम का नेतृत्व जिले के एडीसी सुबोध कुमार कर रहे हैं. कहा कि मामले की जांच चल रही है.

 

[wpse_comments_template]

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही