Search

JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेज, CID ने अभ्यर्थियों से मांगी जानकारी

Ranchi News : JSSC-CGL परीक्षा-2023 (परीक्षा वर्ष 2024) में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच कर रही CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. जांच टीम ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है.
 
फाइल फोटो

SIT का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास परीक्षा में गड़बड़ी, अनियमितता या उससे जुड़े किसी मामले की जानकारी है, तो वह सीधे जांच टीम तक पहुंचा सकता है. इसके लिए 9771432118 मोबाइल नंबर और WhatsApp नंबर जारी किया गया है. इसके अलावा cglinfo@jhpolice.gov.in ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी दी जा सकती है.

CID ने सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है. माना जा रहा है कि जांच के दौरान मिलने वाली ऐसी सूचनाओं से JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही