Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली

  • विचाराधीन कैदी दीनानाथ सिंह व सजायाफ्ता बंदी बेंगो कुमारी की मौत का मामला
Ranchi : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बार फिर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद विचाराधीन कैदी दीनानाथ सिंह की मृत्यु की जांच रिपोर्ट मांगी है. आयोग द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद रांची डीसी ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को दुबारा पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विचाराधीन कैदी दीनानाथ सिंह की मौत की न्यायिक दंडाधिकारी से जांच करवाई जाए और इसकी रिपोर्ट दी जाए. ताकि मानवाधिकार आयोग के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके.

परिजनों ने पूरी घटना की जांच की मांग की है

बता दें कि पिछले दिनों रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कैदी दीनानाथ सिंह की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके परिजनों ने पूरी घटना की जांच की मांग की है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में रांची डीसी से जांच रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही आयोग ने सजायाफ्ता बंदी बेंगो कुमारी की मृत्यु के संबंध में भी जांच रिपोर्ट मांगी है. जिसके बाद रांची डीसी ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त को रिमाइंडर लेटर भेजकर बेंगो कुमारी की मृत्यु के संबंध में भी जांच रिपोर्ट मांगी है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/incident-of-assault-on-doctor-in-garhwa-minister-unaware-ima-will-stop-medical-services-across-the-state-from-monday/">गढ़वा

में डॉक्टर से मारपीट की घटना, मंत्री अनभिज्ञ, सोमवार से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप करेगा आईएमए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही