Search

IPL 2023 : CSK ने KKR को धोया, गेंदबाजों की जमकर हुई धुलाई

Sports Desk : IPL में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 49 रन से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. अजिंक्य रहाणे ने 29 बॉल में नाबाद 71 रन,   डेवोन कॉन्वे 40 बॉल में 56 रन और शिवम दुबे 21 बॉल में 50 रन बनाए. 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में सुनील नरेन और दूसरे ओवर में नारायण जगदीसन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. नितीश राणा 20 बॉल में 27 रन और वेंकटेश अय्यर 20 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हो गए. जेसन रॉय ने 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसे भी पढ़ें :IAS">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-tomorrow-if-he-does-not-appear-there-may-be-trouble/">IAS

छवि रंजन से ईडी कल करेगी पूछताछ, नहीं हुए हाजिर तो हो सकती है परेशानी
">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CHHAVI-1.jpg">

[wpse_comments_template]
">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CHHAVI-1.jpg">[wpse_comments_template]


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp