Search

 
 
 

IPL 2026: BCCI के नए नियम, होम टीम को नहीं मिलेगा होम कंडीशन का फायदा

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने अभ्यास सेशन और वार्म-अप मैचों के लिए नए नियम बनाए हैं, जिससे सभी टीमों को बराबर की तैयारी का मौका मिले सके और मैच पिच की क्वालिटी बनी रहे.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने अभ्यास सेशन और वार्म-अप मैचों के लिए नए नियम बनाए हैं, जिससे सभी टीमों को बराबर की तैयारी का मौका मिले सके और मैच पिच की क्वालिटी बनी रहे. साथ ही फ्लडलाइट्स के नीचे होने वाले अभ्यास मैचों के लिए टाइम भी निर्धारित किया गया है.
 
BCCI ने यह फैसला निष्पक्ष और पिच सुरक्षा को लेकर लिया है. नियमों के अनुसार, टीम ज्यादा से ज्यादा दो अभ्यास मैच ही खेल सकती हैं, लेकिन इसके लिए पहले बोर्ड से इजाजत लेनी होगी. हालांकि, ये मुकाबले मैच पिच पर नहीं होंगे. अगर अभ्यास मैच फ्लडलाइट्स में होता है, तो पूरा मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा नहीं चलेगा. इसका उद्देश्य टूट-फूट से बचना है.

 

कोई भी टीम विरोधी टीम की उपयोग की गई नेट्स या पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती है. सभी टीम को पूरी तरह फ्रेश नेट्स और पिच मिलेगी. साथ ही, अगर कोई टीम पहले प्रैक्टिस कर रही है, तो दूसरी टीम उनकी नेट्स का उपयोग नहीं कर पाएगी.

 

इसके अलावा, किसी भी फ्रेंचाइजी के पहले होम मैच से 4 दिन पहले मेन स्क्वायर पर कोई अभ्यास मैच नहीं होगा. अगर जरूरत पड़े, तो वैकल्पिक ग्राउंड उपलब्ध कराए जा सकते हैं. वहीं, अगर दो टीमों के बीच शेड्यूल में टकराव हो, तो मेहमान टीम को प्राथमिकता मिलेगी.

 

ये सभी नियम इसलिए लाए गए हैं ताकि कोई टीम पिच की स्थिति से फायदा न उठा सके और सभी टीम को बराबर तैयारी का मौका मिले. पिछले सीजन में कुछ टीमों की ओर से पिच के ज्यादा इस्तेमाल की शिकायत मिली थीं. जिसके बाद से BCCI ने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अब मेहमान टीम को बराबरी का मौका मिलेगा और होम टीम होम कंडीशन का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही