Search

 
 
 

IPL 2026: आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR vs SRH

IPL 2026 के 19वें सीजन में आज छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. शाम 7 बजे टॉस होगा, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार चुकी है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में आज छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. शाम 7 बजे टॉस होगा, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार चुकी है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया था.

 

वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को भी नाइट राइडर्स को भी मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. KKR और SRH के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले हुए हैं. जिसमें KKR ने 19 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 10 मैच में जीत मिली है. एक मैच बराबरी पर रहा था, जिसमें KKR ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी.

 


KKR  का घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में दबदबा रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं. जिसमें KKR ने 8 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है.

 

टीम अपडेट 

कोलकाता के लिए हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं. वहीं, मथीश पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिला है. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की गैरमौजूदगी काफी महसूस हुई.
में SRH की कमजोरी उजागर हुई.

KKR की संभावित प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान),  फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे.

 

SRH की संभावित प्लेइंग-11: ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पैन.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही