Search

 
 
 

Jharkhand Weather: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश, 4 को फिर आंधी व वज्रपात का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है. तापमान की बात करें तो सरायकेला राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है.

 

तापमान की बात करें तो सरायकेला राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रामगढ़ में सबसे अधिक 5.0 मिमी बारिश हुई, जबकि पाकुड़ के पाकुड़िया में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला और खूंटी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम 37.8 और न्यूनतम 24.7 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम 38.4 और न्यूनतम 23.6 डिग्री, जबकि बोकारो में अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ रेखा पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और बोकारो समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी है. 5 अप्रैल को पूरे राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है.

 

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सतर्कता बरतें. 6 अप्रैल के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही