Search

 
 
 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सपना टूटा

IPL 2026 में मुकाबला अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. प्लेऑफ की बात की जाए, तो दो टीमें, मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) प्लेऑफ का सपना टूट चुका है. मुंबई इंडियंस (MI) और (LSG) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 में मुकाबला अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. प्लेऑफ की बात की जाए, तो दो टीमें, मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) प्लेऑफ का सपना टूट चुका है. मुंबई इंडियंस (MI) और (LSG) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. 8 टीमों के बीच शीर्ष-चार के लिए जंग चल रही है. कुछ टीमें बेहतर अंकों से साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का कर सकती हैं, जबकि कुछ को दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट (NRR) की दरकार होगी. 

 

गुरुवार को IPL 2026 के 58वें मुकाबले में (MI) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से शिकस्त दी. हालांकि, इस जीत के बावजूद प्वाइंट टेबल में MI की स्थिति जस की तस बनी हुई है. जबकि, लगातार 5वीं हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है. वैसे अब टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगले दो मैच में PBKS को जीत दर्ज करनी ही होगी. एक भी हार उन्हें प्लेऑफ के रेस से दूर कर देगी. 

 

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए.  MI ने 201 रनों के टारगेट को 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 

हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास शीर्ष चार में जगह बनाने का अच्छा मौका है. फिलहाल, PBKS 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं, CSK 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर काबिज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिलहाल, 16 अंकों और 1.053 नेट रन रेट के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे टॉप पर है. उसके अभी दो मैच बाकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही