Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैंप शुरू, खिलाड़ियों ने बहाए पसीने, 29 मार्च को पहला मैच

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस प्री-सीजन कैंप के पहले दिन फिटनेस और कंडीशनिंग पर फोकस किया. खिलाड़ियों ने हेड कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में मैदान पर पसीना बहाया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस प्री-सीजन कैंप के पहले दिन फिटनेस और कंडीशनिंग पर फोकस किया. खिलाड़ियों ने हेड कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में मैदान पर पसीना बहाया. ट्रेनिंग सेशन में गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे और लसिथ मलिंगा, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियो टीम भी मौजूद रही.

 

पहले ट्रेनिंग सेशन में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रोबिन मिन्ज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मलेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार शामिल हुए. अगले कुछ दिनों में कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों भी कैंप से जुड़ेंगे.

 

कैंप में खिलाड़ियों ने मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी एक्सरसाइज और फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया. हेड कोच जयवर्धने के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में अनुभवी लसिथ मलिंगा और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए. जबकि, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन ने फील्डिंग ड्रिल्स को लीड किया. 

 

हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है. पहला दिन पूरे सीजन की तैयारी का टोन सेट करता है. खिलाड़ी मैदान पर आते हैं तो टीम में नई ऊर्जा दिखती है. उन्होंने कहा कि, यहीं से पूरे अभियान की दिशा तय होती है. टीम ने पहले सेशन से ही ट्रेनिंग और तैयारी में पूरा फोकस दिखाने का लक्ष्य रखा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही