Search

IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Lagatar Desk: IPL 2026 के19वें सीजन में मंगलवार को चौथा मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS)  ने गुजरात टाइटंस (GT) को 3 विकेट से हराया दिया. इस जीत के साथ ही पंजाब की अच्छी शुरुआत हुई है. मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पंजाब के सामने 163 रनों का टारगेट दिया. 

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. गुजरात को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा. उन्हें मार्को यानसन ने चौथे ओवर में आउट कर दिया. उन्होंने 11 गेंद पर 13 रन बनाए. वहीं गुजरात को दूसरा विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में गिरा. उन्हें युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल कैच आउट करा दिया. शुभमन ने 39 रन ही बना पाए. गुजरात के लिए जोस बटलर ने 38 रन बनाए.  पंजाब के लिए गेंदबाजी करते हुए विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके.

 

163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को दूसरे ही ओवर में प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. वे सिर्फ 7 रन ही बना पाए और कगिसो रबाडा का शिकार बन गए. पंजाब का दूसरा विकेट प्रभसिमरन सिंह के तौर पर लगा. वे राशिद खान के गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने 37 रन बनाए. 

 

तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा. उन्होंने 18रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के गेंद पर कैच दे बैठे.

 

वहीं, पंजाब को चौथा विकेट नेहल वाधेरा के तौर पर गिरा. वे वॉशिंगटन सुंदर के गेंद पर कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हो गए. वे मात्र 3 रन ही बना सके. शशांक सिंह मात्र 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए. मार्कस स्टोयनिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पंजाब के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार किए बिना ही पलेलियन लौट गए.

 

प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह को कैच कराया। राशिद खान, कगिसो रबाडा, वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए. 

 

गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू का मौका मिला है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली भी डेब्यू किया है.

 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज. 

 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, शशांक सिंह, नेहल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp