Search

 
 
 

रांची पुलिस होगी हाईटेक: पेट्रोलिंग वाहनों की होगी रियल-टाइम निगरानी

जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर के SSP राकेश रंजन ने आज कम्पोजिट कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें जिले के सभी पेट्रोलिंग वाहनों की गतिविधियों की आधुनिक तकनीक के जरिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई.
 

Ranchi: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर के SSP राकेश रंजन ने आज कम्पोजिट कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें जिले के सभी पेट्रोलिंग वाहनों की गतिविधियों की आधुनिक तकनीक के जरिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

बैठक में बताया गया कि सभी पेट्रोलिंग वाहनों में GPS सिस्टम लगाया गया है. इसके माध्यम से वाहनों की मूवमेंट, वर्तमान लोकेशन, गंतव्य दिशा और किसी स्थान पर पहुंचने में लगने वाले समय की सटीक जानकारी प्राप्त की जा रही है. इन सभी वाहनों की निगरानी सीधे कम्पोजिट कंट्रोल रूम से रियल-टाइम में की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सके.

 

इस नई व्यवस्था से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी और किसी भी घटनास्थल पर पुलिस बल की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी. अधिकारियों के अनुसार, इससे अपराध नियंत्रण में अंकुश लगेगा और आमलोगों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी होगा.

 

बैठक में SSP ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तकनीक का पूर्ण रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके. बैठक में एसपी (ग्रामीण), एसपी (नगर), एसपी (यातायात) सहित शहरी क्षेत्र एवं यातायात के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही