Search

पलामूः विश्रामपुर में झाड़ियों में मिला अधजला शव, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 5.50 बजे सूचना मिली कि झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां 20-22 वर्ष के युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था. शव का ऊपरी हिस्सा जला हुआ होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
 
झाड़ियों में पड़ा अधजला शव.

Medininagar : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टांड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों से एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 5.50 बजे सूचना मिली कि झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां 20-22 वर्ष के युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था. शव का ऊपरी हिस्सा जला हुआ होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया गया है. पुलिस अन्य थाना क्षेत्रों व आसपास के जिलों से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही