Search

 
 
 

हजारीबाग कांड पर उबाल: रांची में कैंडल मार्च के साथ उग्र प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

झारखंड के हजारीबाग में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म-हत्या की घटना के विरोध में राजधानी रांची में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल) पर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
 

Ranchi : झारखंड के हजारीबाग में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म-हत्या की घटना के विरोध में राजधानी रांची में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल) पर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

Uploaded Image

पीड़िता को दी गई श्रद्धांजलि

रामनवमी के दौरान मेले में गई बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जनाक्रोश और बढ़ गया है.

 

कैंडल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन

आजसू छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय से फिरायालाल चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में कैंडल लेकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में प्रतीकात्मक रूप से तलवार भी लिए हुए थे, जो उनके आक्रोश को दर्शा रहा था.

Uploaded Image

प्रदर्शन करते छात्र

 

बबलू महतो ने कहा कि कैंडल पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए है, जबकि तलवार समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए है. उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी वर्ग की बेटी हो, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

 

महिलाओं में भी भारी आक्रोश

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारे देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई करनी होगी. महिलाओं ने मांग की कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए और दोषियों को फांसी की सजा मिले.

 

प्रदेश बंद की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो पूरे झारखंड में उग्र आंदोलन और प्रदेश बंद किया जाएगा.

अभी तक आपने इससे जुड़ी ये खबरें पढ़ीं

 

राजधानी में हुआ यह प्रदर्शन राज्य सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि जनता अब ऐसी घटनाओं पर चुप रहने वाली नहीं है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

प्रशासन से मांग

दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

सख्त से सख्त सजा की मांग

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही