Search

 
 
 

चैनपुर पुलिस ने नाबालिग की मौत को दुर्घटना माना, परिजनों ने नहीं की FIR

चैनपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. शव की पहचान मानपुर के महुआ डामर निवासी मैनजन अंसारी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से  विक्षिप्त था.
 

Medininagar :   चैनपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. शव की पहचान मानपुर के महुआ डामर निवासी मैनजन अंसारी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से  विक्षिप्त था.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. फिलहाल यह घटना दुर्घटना प्रतीत होता है. फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

कल आपने पढ़ा...

 

गौरतलब है कि मुख्य पथ से करीब 100 फीट दूर एक गड्ढे से सोमवार को शव बरामद किया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों को चैनपुर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 

 

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है. हालांकि मृतक का घर घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर होने और शव की स्थिति को देखकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. चर्चा है कि किसी अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद पहचान छुपाने या पकड़े जाने के डर से शव को दूर जंगल की ओर फेंका गया.

 

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि शरीर का निचले हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. साथ ही पैर भी मुड़े हुए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. हालांकि इन बिंदुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही