Search

 
 
 

पेट्रोल पंप डकैती कांड : कुख्यात डकैत तल्हा खान गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ भाग रहा था आगरा

Ranchi: राजधानी में हाल के दिनों में डकैतों ने लगातार पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे. इस डकैती कांड के मुख्य आरोपी तल्हा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डकैत तल्हा खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आगरा भाग रहा था.
 

Ranchi: राजधानी में हाल के दिनों में डकैतों ने लगातार पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे. इस डकैती कांड के मुख्य आरोपी तल्हा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डकैत तल्हा खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आगरा भाग रहा था. उसी दौरान डकैत को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. डकैत तल्हा खान रांची के हिंदपिढ़ी इलाके का रहने वाला है. डकैतों ने हाल के दिनों में पुंदाग, बीआईटी और टाटीसिल्वे इलाके में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार डकैत तल्हा खान से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. 


साथी डकैत की गिरफ्तारी के बाद गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था फरार


रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुए डकैती कांड में कुल दस डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मुख्य डकैत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. तल्हा खान पुलिस की टेक्निकल टीम से बचने के लिए लगातार अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल से अन्य साथियों के संपर्क में था. टेक्निकल टीम को जानकारी मिलने के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई.


बड़ा आदमी बनाने का सपना दिखाकर लोगों  गिरोह में करता था शामिल


रांची पुलिस की गिरफ्तार डकैतों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान डकैत ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को जल्द बड़ा आदमी बनाने का सपना दिखाता था. डकैतों की रहन-सहन और खान- पान से लोग प्रभावित होते थे. जिसके बाद इसके गिरोह में शामिल हो जाते थे. फिर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद उसे पांच से दस हजार रुपये दिया जाता था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही