Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की सेहत में सुधार, 3 महीने बाद ऑपरेशन पर होगा फैसला

प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें दवाओं से राहत मिल रही है और स्थिति पहले से बेहतर है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें दवाओं से राहत मिल रही है और स्थिति पहले से बेहतर है.

 

एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिनेश गोप को अगले तीन महीने तक नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है. इस अवधि के दौरान उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. डॉक्टरों का कहना है कि अगर दवाओं से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं होती है, तो तीन महीने बाद ऑपरेशन पर विचार किया जा सकता है.

 

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और किसी तरह की आपात स्थिति नहीं है. मेडिकल टीम लगातार उनकी जांच कर रही है ताकि आगे के इलाज को लेकर सही निर्णय लिया जा सके. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली एम्स से इलाज करा कर लौटा है दिनेश गोप.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही