Search

 
 
 

हजारीबाग कांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आजसू की पहल रंग लाई

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव में 25 मार्च को हुए रेप एवं हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. इस बर्बर घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.
 

Ranchi/Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव में 25 मार्च को हुए रेप एवं हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. इस बर्बर घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

 

आजसू पार्टी की पहल पर यह कार्रवाई संभव हो पाई है. पार्टी के महासचिव संजय मेहता द्वारा आयोग को लिखे गए पत्र के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने इस आवेदन को पत्र संख्या 2014111772158 के तहत स्वीकार किया है और जांच की जिम्मेदारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी है.

अभी तक आपने इससे जुड़ी ये खबरें पढ़ीं

 

आजसू पार्टी ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके. संजय मेहता ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

इस बीच, आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. पार्टी ने कहा कि वह न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

 

पार्टी ने राज्य सरकार से इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही, झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

 

संजय मेहता ने घटना को अत्यंत बर्बर बताते हुए कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है. उन्होंने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को स्थिति सुधारने की आवश्यकता बताई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही