Search

 
 
 

असम चुनाव प्रचार में जा रहीं कल्पना सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

सम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मंगलवार सुबह देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया.
 
  • जेएमएम नेताओं ने स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का किया स्वागत

Deoghar :  असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मंगलवार सुबह देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. इस दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, नव निर्वाचित मेयर रवि राउत, सारठ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

बताया जा रहा है कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी इसे संगठन विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है. पार्टी की ओर से कुल 20 स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं. इसी क्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मंगलवार से असम में चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ेंगी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही