Search

 
 
 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, वैभव ने 15 गेंद पर बनाए 50

IPL 2026 के 19वें सीजन में थाला के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार मिली. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में थाला के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार मिली. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. CSK के खिलाड़ी कुछ औसत से भी कम प्रदर्शन करते हुए मात्र 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गए.

 

128 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी RR ने 12.1 ओवर में सिर्फ 2 ही विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया. वे 52 रन बनाकर आउट हुए. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके. 

 

पहले बल्लेबाजी करते करते हुए CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा. जिन्होंने 7 गेंद पर 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार हो गए. वहीं टीम का दूसरा झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा. जो 11 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के हाथों आउट हो गए. CSK की ओर से जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए. वहीं, अंशुल कम्बोज ने 2 विकेट झटके.

 

 

धोनी इंजर्ड होकर बाहर

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी के कारण 2 सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं. साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजरी के कारण 3 मैच नहीं खेल सकेंगे. ऋतुराज गायकवाड कप्तानी कर रहे हैं, वहीं संजू सैमसन को ओपनिंग पोजिशन मिली. दोनों पहले मुकाबले में 6-6 रन ही बना सके.


 
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही