Search

 
 
 

IPL 2026: पहले मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया

IPL के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के शानदार शुरुआत की है. RCB ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद SRH को 6 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 201 रन बनाए और RCB के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा.
 

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के शानदार शुरुआत की है. RCB ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद SRH को 6 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 201 रन बनाए और RCB के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धामेदार बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया. RCB की ओर से विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए. RCB के लिए धारदार गेंदबाजी करते हुए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट झटके. 


SRH के लिए कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन बनाए. वहीं, डेविड पेन ने 2 विकेट झटके. हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट लिए. रविवार को 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.


सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही