Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026 : CSK फैंस के लिए बुरी खबर, दो हफ्ते मैच नहीं खेल पाएंगे MS धोनी, जानें वजह...

Lagatar Desk :  आईपीएल 2026 शुरू होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों तक खेल नहीं पाएंगे. CSK ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. 

 

 

 

काफ स्ट्रेन से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन पर हैं थाला 

CSK के पोस्ट के अनुसार, धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की समस्या है और वे रिहैबिलिटेशन पर हैं. इस वजह से वे आईपीएल के शुरुआती दो हफ्ते मैच नहीं खेल पाएंगे.  ऐसे में CSK को शुरुआती मैच धोनी के बिना ही खेलना होगा, जो टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. एमएस धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को मिल सकती है

 

एमएस धोनी तीन मैच में नहीं आएंगे नजर 

यदि धोनी पूरी तरह दो हफ्ते बाहर रहते हैं, तो उन्हें कम से कम तीन मुकाबले छोड़ने पड़ सकते हैं. पहला मैच जो 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाएगा. दूसरा मैच, जो 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला है. 

 

जबकि तीसरा मैच, जो 5 अप्रैल को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा. हालांकि एमएस धोनी 11 अप्रैल को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं. 

 

ओपनिंग मुकाबला RCB और SRH के बीच

बता दें कि आईपीएल 2026 का पहला मैच आज 28 मार्च को खेला जाएगा. यह ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही