Search

 
 
 

पांकी : 6 साल की बच्ची की मौत पर बवाल, इलाज में लापरवाही का आरोप

जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 6 साल की छात्रा की मौत हो गई।. मृत बच्ची की पहचान रतनपुर पंचायत के इरगू टोला तेतरखाड़ निवासी जियालाल उरांव की बेटी अशरती कुमारी के रूप में हुई है. वह बसडीहा स्थित चांदो आवासीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी.
 
  • जांच की मांग

Palamu :  जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 6 साल की छात्रा की मौत हो गई।. मृत बच्ची की पहचान रतनपुर पंचायत के इरगू टोला तेतरखाड़ निवासी जियालाल उरांव की बेटी अशरती कुमारी के रूप में हुई है. वह बसडीहा स्थित चांदो आवासीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. 

 

अस्पताल प्रबंधन का आरोप-शिक्षक बच्ची को छोड़कर चले गए

जानकारी के अनुसार, बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे पांकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  घटना के बाद परिजनों और शिक्षकों ने अस्पताल पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है.

 

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और केवल स्टाफ ही इलाज कर रहा था, जिसके कारण बच्ची की जान चली गई. वहीं अस्पताल पक्ष का दावा है कि शिक्षक बच्ची को अस्पताल में छोड़कर चले गए थे.

 

परिजनों ने की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इस घटना ने क्षेत्र के आवासीय विद्यालयों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही