Search

 
 
 

IPL 2026 : ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख का जुर्माना

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने 12 लाख जुर्माना लगाया है. पंत पर यह जुर्माना लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने 12 लाख जुर्माना लगाया है. पंत पर यह जुर्माना लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने 12 लाख जुर्माना लगाया है. पंत पर यह जुर्माना लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया.
 

News Delhi : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने 12 लाख जुर्माना लगाया है. पंत पर यह जुर्माना लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया. 

 

कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. 

 

एलएसजी के गेंदबाजों ने सीएसके के खिलाफ 20 ओवर पूरे करने के लिए निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लिया. आईपीएल 2026 में यह पहला मौका है, जब एलएसजी के गेंदबाज तय समय में ओवर फेंकने में नाकाम रहे हैं. 

 

आईपीएल ने एक बयान में कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 59वें मैच के दौरान धीमी गति से ओवर फेंके.

 

यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया.

 

सीएसके ने कार्तिक शर्मा द्वारा खेली गई 42 गेंदों पर 71 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन बनाए. एलएसजी के तेज गेंदबाज आकाश ने 26 रन देकर 3 विकेट लिया. इस तरह सीएसके ने एलएसजी को 188 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 20 गेंदों के शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही