Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स विवाद में फंसा, हाईकोर्ट में मुकदमा दायर, क्या है मामला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  2026 के पहले फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कानूनी विवादों में फंस गई है. सीएसके के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है. यह सिविल सूट सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट में दायर किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  2026 के पहले फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कानूनी विवादों में फंस गई है. सीएसके के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है. यह सिविल सूट सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट में दायर किया गया है. जो रजनीकांत की फिल्म 'जेलर', 'जेलर 2' और 'कूली' के निर्माता हैं.

 

सन टीवी ने सीएसके पर आरोप लगाया है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी नई जर्सी (IPL 2026) के प्रमोशनल वीडियो में जेलर, जेलर 2 और कुली जैसी फिल्मों के गानों, डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक का बिना किसी परमिशन या लाइसेंस के इस्तेमाल किया है.


विवाद तब शुरू हुआ जब 1 मार्च  को सीएसके ने अपनी नई जर्सी लॉन्च का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रजनीकांत की फिल्मों के ऑडियो ट्रैक का इस्तेमाल किया गया थासन टीवी ने दावा किया है कि इन ऑडियो कंटेंट्स का राइट्स केवल उनके पास हैं. कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर सन टीवी ने कोर्ट से मांग की है कि 'चेन्नई सुपर किंग्स' को सोशल मीडिया और स्टेडियम में इन गानों का इस्तेमाल करने से तुरंत रोका जाए.

 

मामले की सुनवाई 13 मार्च को मद्रास हाई कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि 1 मार्च को जैसे ही सन टीवी की तरफ से उन्हें आपत्ति का ईमेल मिला. उन्होंने तुरंत अपने प्रमोशनल वीडियो से गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक हटा दिए थे. फ्रेंचाइजी ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वे भविष्य में बिना परमिशन किसी भी म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

 


इस साल आईपीएल मुकाबला 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर टिकी होंगी. सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही