Search

 
 
 

IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक, सरकार ने NOC लिया वापस

झारखंड कैडर की 1997 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की राह में राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. सरकार ने उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए पहले जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार, यह निर्णय राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद लिया गया है.
 

Ranchi: झारखंड कैडर की 1997 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की राह में राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. सरकार ने उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए पहले जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

 

जानकारी के अनुसार, यह निर्णय राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद लिया गया है. रिपोर्ट में राज्य की मौजूदा प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आवश्यकताओं का उल्लेख किया गया था. इसके बाद सरकार ने पूर्व में जारी एनओसी को वापस लेने का फैसला किया.

 

बताया जा रहा है कि मई के अंतिम सप्ताह में राज्य सरकार ने सुमन गुप्ता को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए एनओसी दिया था. इसके बाद उनके केंद्र में पदस्थापन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी. हालांकि अब राज्य सरकार के नए आदेश के बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया पर फिलहाल विराम लग गया है. सरकार के इस फैसले के पीछे राज्य की मौजूदा जरूरतों और पुलिस प्रशासन से जुड़े कारणों को अहम माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही