Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPSOWA का 'सावन मिलन' कार्यक्रम 8 अगस्त को, झारखंड के IPS अफसर परिवार संग होंगे शामिल

झारखंड में आईपीएस अधिकारियों की पत्नियों के संगठन IPSOWA (Indian Police Service Officers' Wives Association) की ओर से 8 अगस्त को "सावन मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में आईपीएस अधिकारियों की पत्नियों के संगठन IPSOWA (Indian Police Service Officers' Wives Association) की ओर से 8 अगस्त को "सावन मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

 

कार्यक्रम में झारखंड कैडर के सभी आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नियां शामिल होंगी. आयोजन का उद्देश्य सावन के अवसर पर आईपीएस परिवारों को एक मंच पर लाना, आपसी सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना है.

 

आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक सावन उत्सव से जुड़े आयोजन, पारिवारिक सहभागिता और रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है. आयोजकों की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों को औपचारिक परिधान (Formals) में आने का अनुरोध किया गया है.

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी IPSOWA का यह आयोजन झारखंड पुलिस परिवार के बीच मेल-मिलाप और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है. इसमें राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही