Search

अब्बास अराघची ने कहा, अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान मिडिल ईस्ट के सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा, खाड़ी देशों में हड़कंप

अब्बास अराघची के बयान पर खाड़ी के देशों में हड़कंप मच गया है. दरअसल उनका बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-अमेरिका के बीच ओमान में परमाणु वार्ता हुई. हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक करार देते हुए इसे जारी रखने पर सहमति जताई है. अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दौर की बातचीत आगामी सप्ताह की शुरुआत में संभव है.
 
Tehran :  ईरान-अमेरिका जंग की आहट सुनाई दे सही है. मसला टलता नजर नहीं आ रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कतर के एक न्यूज चैनल को दिये गये साक्षात्कार में चेताया है कि यदि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने उस(ईरान) पर कोई हमला किया, तो जवाबी कार्रवाई करने को बाघ्य होगा.

अब्बास अराघची ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सीधे हंमला करेगा. साथ ही अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान द्वारा इस तरह की कार्रवाई किये जाने को उन देशों के खिलाफ हमला नहीं माना जाना चाहिए, जिन देशों में अमेरिकी बेस स्थित हैं.  

अब्बास अराघची के बयान पर खाड़ी के देशों में हड़कंप मच गया है. दरअसल उनका बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-अमेरिका के बीच ओमान में परमाणु वार्ता हुई. हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक करार देते हुए इसे जारी रखने पर सहमति जताई है. अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दौर की बातचीत आगामी सप्ताह की शुरुआत में संभव है.  
 
बता दें कि अमेरिका लगातार ईरान से यूरेनियम संवर्धन बंद करने की मांग करता रहा है. इसके उलट ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण करार देते हुए चाहता है कि उसते यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले. 
 
याद करें कि जून 2025 में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम बरसाये थे. ईरान ने इसके जवाब में कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइलों से हमला किया था. अराघची ने इसे याद करते हुए चेताया है कि यदि अमेरिका फिर से हमला करता है, तो वह भी अमेरिकी ठिकानों को निशाने पर लेगा.

साथ ही कहा कि इससे पड़ोसी देशों को नुकसान नहीं पहुंचेगा. कहा कि हम अमेरिकी जमीन पर हमला नहीं कर सकते, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को नुकसान पहुंचायेंगे. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही