Search

 
 
 

ईरान आज रात एयरस्पेस खोलेगा, 1,000 भारतीय छात्र दिल्ली पहुंचेंगे,  पहली फ्लाइट रात 11 बजे, दूसरी शनिवार को आयेगी

ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जो भी भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानें  तैयार रहेंगी. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.
 

New Delhi/ Tehran : ईरान और इजरायल के बीच एक बड़ी खबर आयी है. दोनों देशों के बीच जारी भयावह युद्ध के बीच ईरान ने कहा है कि वह भारतीय छात्रों को  दिल्ली भेजने को लिए आज रात एयरस्पेस खोलेगा.  जान लें कि इजरायल के साथ चल रहे युद्ध की वजह से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है. 

 

 


खबरों के अनुसार आज शुक्रवार रात 1,000 भारतीय  छात्र  ईरान से नयी दिल्ली पहुंचेंगे. सूत्रों के अनुसार भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था ईरान ने की है.  

पहली फ्लाइट आज रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी. दूसरी और तीसरी फ्लाइट शनिवार को आयेगी. इनमें से एक सुबह और दूसरी शाम को दिल्ली पहुंचेगी,

 


ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जो भी भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानें  तैयार रहेंगी. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. 

 


बता दें कि दो दिन पहले से ही भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस लाने में मदद कर रही है. अब  ईरान भी इसमें मदद की पहल कर रहा है. 

 


खबर है कि ईरान ने भारत से अपील की है कि वह इजरायल के हमलों की निंदा करे. ईरान के अनुसार अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो वह हमला करने वालों (इजरायल) को प्रोत्साहन देगा. ईरान ने कहा कि इजरायल खुद को पीड़ित बताकर हमलावर की भूमिका निभा रहा है.

 


भारत में ईरानी मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि ईरान ने इजरायल पर ताजा हमला कर अपनी सैन्य क्षमताओं को दिखाया है. इससे इजरायल भी हतप्रभ है.  ईरान लंबे संघर्ष के लिए तैयार है.

 

उन्होंने कहा कि ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष  भारत जैसे देशों के हित में नहीं होगा. ईरान ने पाकिस्तान का बिना नाम लिये हुए कहा कि ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में अगर किसी तीसरे देश की इंट्री होती है तो इससे स्थिति और बिगड़ जायेगी.  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही