Search

 
 
 

ईरानी राजदूत का दावा, परमाणु ठिकाने नतांज पर हमला हुआ, IAEA को रेडिएशन के खतरे का अंदेशा

रॉयटर्स ने ईरान के संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी निकाय में राजदूत रजी नजफी  के हवाले से सोमवार को कहा कि अमेरिकी-इजराइली  सैन्य अभियानों के दौरान ईरान के नतांज परमाणु परिसर पर हमला किया गया है.
 
  • नजफी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की बोर्ड बैठक में संवाददाताओं से रूबरू हुए.
  • IAEA) ने भी माना, रेडिएशन के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता.
  • अमेरिका-इजरायल-ईरान  युद्ध से मानवता पर संकट खड़ा हो गया है.

Tehran : अमेरिका-इजरायल-ईरान  युद्ध से मानवता पर संकट खड़ा हो गया है. खतरे की गंभीरता इस बात से बढ़ गयी है कि ईरान ने दावा किया है कि उसके परमाणु ठिकाने पर हमला किया गया है.


 ईरान ने इस हमले को शांतिपूर्ण और IAEA की निगरानी में संचालित परमाणु गतिविधियों पर सीधा हमला करार दिया है. संगठन(IAEA) ने भी माना है कि हमले के बाद रेडिएशन के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. नतांज ईरान का प्रमुख यूरेनियम संवर्धन केंद्र है


रॉयटर्स ने ईरान के संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी निकाय में राजदूत रजी नजफी  के हवाले से सोमवार को कहा कि अमेरिकी-इजराइली  सैन्य अभियानों के दौरान ईरान के नतांज परमाणु परिसर पर हमला किया गया है.


नंताज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की खबर पर मुहर लगाचे हुए नजफी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की बोर्ड बैठक में संवाददाताओं से रूबरू हुए.


उन्होंने कहा,  ईरान की शांतिपूर्ण और निगरानी में चल रही परमाणु सुविधाओं पर हमला किया गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा पूछे जाने पर  नजफी स्पष्ट रूप से कहा, नतांज परमाणु केंद्र पर हमला हुआ. 


ईरानी राजदूत  इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी IAEA के 35 देशों वाले बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में बोल रहे थे. सूत्रों के अनुसार IAEA द्वारा संभावित क्षति या रेडिएशन जोखिम पर विस्तृत मूल्यांकन का इंतजार है.   


नतांज के बारे में बता दें कि यह  देश के मध्य भाग में इस्फहान प्रांत के पास जमीन के अंदर स्थित है. यहां यूरेनियम को गैस (यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड) में बदलकर सेंट्रीफ्यूज मशीनों की मदद से उसे संवर्धित किया जाता है.यहां भूमिगत संवर्धन हॉल हैं. अहम बात यह है कि IAEA निरीक्षक यहाँ नियमित जांच करते रहे हैं,

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही