Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने ईरान संकट पर चुप्पी तोड़ी, चिंता जताई, कहा, डायलॉग डिप्लोमेसी जरूरी

पीएम मोदी दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.  पीएम मोदी ने कहा, वर्तमान में जारी मिडिल ईस्ट संकट के समय भारत की सोच स्पष्ट है.
Advertisement
Advertisement
  • पीएम ने कहा, पश्चिम एशिया की स्थिति वर्तमान में चिंताजनक
  • डायलॉग और डिप्लोमेसी से विवाद का हल निकालने की सलाह
  • इंडिया-कनाडा डिफेंस डायलॉग की स्थापना करने का फैसला

New Delhi : पीएम मोदी ने आज सोमवार को इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किये गये संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में जारी संकट पर जिंता जताई है. पीएम ने इसे भारत के लिए गहरी चिंता का विषय करार दिया है.

 

 

 पीएम मोदी ने कहा कि भारत डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से सभी प्रकार के विवादों के निबटारे का समर्थन करता है. 


पीएम मोदी दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.  पीएम मोदी ने कहा, वर्तमान में जारी मिडिल ईस्ट संकट के समय भारत की सोच स्पष्ट है.


कहा कि हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाये रखने का आह्वान करते हुए कहा,  जब दो लोकतंत्र एक साथ आते हैं तो वह और भी सशक्त हो जाते हैं. 
  
 
पीएम मोदी ने कहा,  इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे. पीएम मोदी ने भारत और कनाडा के बीच हुए समझौतों का जिक्र भी किया.


कहा कि दोनों देश  डिफेंस इंडस्ट्रीज, मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस और मिलिट्री एक्सचेंज बढ़ाने पर काम करने वाले हैं. बताया कि इसलिए भारत ने इंडिया-कनाडा डिफेंस डायलॉग की स्थापना करने का फैसला लिया है. 


पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं.  

प्रधानमंत्री ने कार्नी को धन्यवाद देते हुए कहा, भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं. कहा कि मानवता की भलाई हमारा साझा विजन है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही