Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

US सहित अरब देशों ने ईरान के खिलाफ खोला मोर्चा, हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताया

मिडिल ईस्ट में  तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका सहित सात अरब देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की. सभी देशों ने कहा कि ये हमले बेतरतीब, लापरवाह और क्षेत्र की शांति के लिए खतरनाक हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  मिडिल ईस्ट में  तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका सहित सात अरब देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की. सभी देशों ने कहा कि ये हमले बेतरतीब, लापरवाह और क्षेत्र की शांति के लिए खतरनाक हैं.

 

अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने इस हमले को बेतरतीब, लापरवाह और क्षेत्र की शांति के लिए खतरनाक बताया है.

 

मिडिल ईस्ट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

अरब देशों के अनुसार, ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इस्लामिक गणराज्य की कार्रवाई एक खतरनाक तनाव का संकेत है, जो कई राज्यों की संप्रभुता का उल्लंघन करती है और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालती है.

 

 इन हमलों से आम नागरिकों और उन देशों को निशाना बनाना जो शत्रुता में शामिल नहीं हैं, लापरवाह और अस्थिरता पैदा करने वाला व्यवहार है. कहा कि इन अनुचित हमलों ने संप्रभु क्षेत्रों को निशाना बनाया, नागरिक आबादी को खतरे में डाला और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया. 

 

सातों देशों ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी रक्षा करने का अधिकार है और वे अपने नागरिकों और अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं.

 

आगे कहा गया कि प्रभावी हवाई और मिसाइल रक्षा समन्वय के कारण बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान और विनाश होने से बच गया.

 

बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमला किया था, जिसमें वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार की मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही