Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खामनेई की मौत का साइड इफेक्ट, सैंकड़ों फ्लाइट कैंसल, मिडिल ईस्ट के देशों में हजारों यात्री फंसे

इन देशों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं, इनमें भारतीय भी शामिल हैं.कई सेलिब्रिटी भी इन देशों में फंसे हुए हैं. भारत की बात करें तो सोमवार को भारतीय एयरलाइंस की लगभग 300 उड़ानें प्रभावित होने की बात कही जा रही है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई की मौत और पश्चिम एशिया में ईरान पर  अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले और ईरान के पलटवार के कारण विश्व भर का हवाई यातायात प्रभावित हो गया है.

 

 
आज सोमवार को लगातार तीसरे दिन इसका असर दिखाई दे रहा है. मिडिल ईस्ट के देश  दुबई, दोहा और आबू धाबी के हवाई अड्डे बंद हैं. दोहा, तेल अवीव और सउदी अरब के जेद्दा आदि महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स पर आवाजाही ठप है.


इन देशों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं, इनमें भारतीय भी शामिल हैं.कई सेलिब्रिटी भी इन देशों में फंसे हुए हैं. भारत की बात करें तो सोमवार को भारतीय एयरलाइंस की लगभग 300 उड़ानें प्रभावित होने की बात कही जा रही है.


दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 फरवरी को 410 और 1 मार्च को 350 उड़ानें रद्द किये जाने की सूचना है.  इंडिगो की सर्वाधिक  दुबई और दोहा जाने वाली ज्यादा उड़ानें कैंसल की गयी हैं.


जानकारी के अनुसार एयर इंडिया द्वारा यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर के लिए अपनी सभी उड़ानें आज 2 मार्च की रात तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.


अहम बात यह हैकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इन देशों में फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए  पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम स्थापित किया है।


विदेशी कंपनियों की बात करें तो एमिरेट्स और कतर एयरवेज ने कल रविवार तक 400-400 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल कर दी थी.   दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 600 से अधिक उड़ानें रद्द होने की बात सामने आ रही है. 


इसके अलावा  एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज और सिंगापुर एयरलाइंस  ने दुबई, रियाद और तेल अवीव के लिए अपनी उड़ाने  निलंबित कर दी हैं.
 
 
खबरों के अनुसार एयर इंडिया ने ईरान और इराक का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण नये उपाय अपनाये हैं  विमान ओमान, दक्षिणी सऊदी अरब और मिस्र के रास्ते यूरोप जा रहे हैं. एयरलाइंस का परिचालन खर्च काफी बढ़ गया है.  

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही