Search

 
 
 

ईरान : अली खामेनेई के मारे जाने के बाद गृह मंत्रालय का देश भर में हाई अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों की नजर धार्मिक सभाओं पर हैं. किसी भी भड़काऊ उपदेश को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है. गृह मंत्रालय ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि प्रो-ईरान या एंटी-ईरान समर्थकों के प्रदर्शन को कानून-व्यवस्था की समस्या न बनने दें,  पहले ही उसे रोक दें
 

New Delhi : ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अमेरिकी-इज़रायली हमलों में मारे जाने के बाद भारत में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है.

 

 

 
अमित शाह के मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है. 


सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां प्रो-ईरान और एंटी-ईरान समूहो की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं. दिल्ली स्थित दूतावासों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. 


केंद्र सरकार ने अमेरिकी और इज़रायली दूतावासों सहित वाणिज्य दूतावासों, यहूदी संस्थानों सहित उन स्थानों पर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है, जहां विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा है.


खबर है कि ईरानी सांस्कृतिक केंद्र भी सुरक्षा के घेरे में है. पुलिस से कहा गया है कि वह सीसीटीवी कवरेज पर ध्यान दें. विस्फोटकों की जांच, अफवाहों, फेक न्यूज पर तुरंत कार्र्वाई करने के आदेश दिये गये हैं.  


सुरक्षा एजेंसियों की नजर धार्मिक सभाओं पर हैं. किसी भी भड़काऊ उपदेश को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है. गृह मंत्रालय ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि प्रो-ईरान या एंटी-ईरान समर्थकों के प्रदर्शन को कानून-व्यवस्था की समस्या न बनने दें,  पहले ही उसे रोक दें
 

सोशल मीडिया पर चरमपंथी संगठनों और प्रो-ईरान कट्टरपंथियों की गतिविधियों पर भी लगातार पुलिस की नजर बनी हुई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही