Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन यात्रा, 11 मई से 12 दिनों की यात्रा, धनबाद से बुकिंग शुरू

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) एक विशेष पहल के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. यह ट्रेन आगामी 11 मई को रवाना होगी और 12 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख 5 ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ शिरडी साईंनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) एक विशेष पहल के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. यह ट्रेन आगामी 11 मई को रवाना होगी और 12 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख 5 ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ शिरडी साईंनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा. 


इस संबंध में IRCTC के झारखंड इंचार्ज अरविंद चौधरी एवं टूरिज्म इंचार्ज मोनिंग ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता कर बताया कि, यह यात्रा भारत सरकार के ‘देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के तहत संचालित की जा रही है. इसका उद्देश्य देश में घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करना और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को जोड़ना और विभिन्न राज्यों के बीच भावनात्मक एकता को मजबूत करना है.

 

इस विशेष ट्रेन यात्रा के दौरान श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दरबार में दर्शन-पूजन कर सकेंगे. 


यह यात्रा कुल 12 दिनों की होगी. जिसमें यात्रियों के लिए भोजन, आवास, स्थानीय परिवहन और गाइड जैसी सुविधाएं पैकेज में शामिल रहेंगी. IRCTC द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा.

 

किराया (प्रति व्यक्ति)

स्लीपर क्लास - 23,315 रुपए
थर्ड एसी- 41,570 रुपए
सेकंड एसी - 50,410 रुपए

 

धार्मिक यात्रा के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग की जा सकती हैं. सीमित सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें उपलब्ध होगी. IRCTC अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर है. जो कम समय में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं.

 

https://lagatar.in/category/jharkhand

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही