Search

 
 
 

अपनी ही सरकार पर इरफान ने फिर उठाया सवाल, कहा, ‘मुसलमान क्या केवल वोट देने के लिए पैदा हुए हैं’

 
Ranchi : हेमंत सरकार की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर हमलावर हैं. इस बार हमला उन्होंने रांची हिंसा में मारे गये अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवा मुदस्सिर और मोहम्मद साहिल के परिवार से मिलने के बाद किया है.

मुदस्सिर की मां को आर्थिक मदद दी

दरअसल, सोमवार को विधानसभा परिसर में स्थित आलमगीर आलम के कमरे में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी. इरफान इस बात से नाराज थे कि बैठक में रांची हिंसा और मारे गये दोनों अल्पसंख्यक युवा की मौत पर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई. नाराज इरफान सोमवार की ही देर रात परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंच गये. मुलाकात के दौरान उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक राजेश कच्छप और उमाशंकर अकेला भी थे. इस दौरान इरफान ने मुदस्सिर की मां को आर्थिक मदद भी दी. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-fearing-action-circle-officers-ran-to-the-commissioners-office-submitted-pending-report/">Lagatar

Impact: कार्रवाई के डर से अंचल अधिकारी भागे भागे पहुंचे कमिश्नर कार्यालय, जमा किया पेंडिंग रिपोर्ट

अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे मारे जा रहे हैं, तो सरकार खामोश

उसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार के मंत्रियों पर ही सवाल उठा दिये. उन्होंने कहा, क्या मुसलमान केवल वोट देने के लिए पैदा हुए हैं. इरफान यहां तक ही नहीं रुके. उन्होंने कहा, हजारीबाग में रूपेश पांडेय की मौत पर तो झारखंड सरकार कैबिनेट के आधे मंत्री उनसे मिलने पहुंच गये. लेकिन आज जब रांची हिंसा में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे मारे गये, तो किसी ने चूं तक नहीं की. कांग्रेस विधायक ने कहा, हेमंत सरकार दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के समर्थन से बनी है. आज जब अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे मारे जा रहे हैं, तो सरकार खामोश है. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kanhaiya-singh-did-a-touching-post-a-few-hours-before-his-murder-what-was-the-meaning-of-the-post-this-is-a-big-question/">आदित्यपुर

: कन्हैया सिंह ने अपनी हत्या के कुछ घंटे पूर्व किया था एक मार्मिक पोस्ट, क्या थे पोस्ट के मायने यह एक बड़ा सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही