Search

 
 
 

सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर इरफान अंसारी की अपील, नड्डा और राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से अपील की है कि सोनम वांगचुक को तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ने की खबरें चिंताजनक हैं.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से अपील की है कि सोनम वांगचुक को तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ने की खबरें चिंताजनक हैं. ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर सोनम वांगचुक का धरना देश के लाखों युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में संवेदनशीलता दिखाने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

 

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोनम वांगचुक के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करें.

 

डॉ. अंसारी ने सोनम वांगचुक से भी भावनात्मक अपील की उन्होंने कहा कि वह अपना स्वास्थ्य सुरक्षित रखें, क्योंकि देश को उनकी जरूरत है. लोकतांत्रिक लड़ाई आगे भी जारी रह सकती है, लेकिन उनका स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा जरूरी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही