Ranchi News: झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मतदाता सूची और SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. अंसारी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है और उसकी जिम्मेदारी हर योग्य नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया से गरीब, दलित, आदिवासी और मुस्लिम लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें -
अंसारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले की जांच होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. उन्होंने ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की.
मंत्री ने बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने बिहार में हुए चुनावों पर सवाल उठाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की. वहीं पश्चिम बंगाल में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया.
अंसारी ने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया में कई योग्य मतदाताओं के नाम प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत करने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

