Search

 
 
 

इरफान अंसारी की याचिका पर MP-MLA कोर्ट में सुनवाई 5 जुलाई को

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की व्यक्तिगत पेशी से छूट वाली याचिका पर रांची सिविल कोर्ट स्थित MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को केस की सूचक की ओर से बहस की गई,
 

Ranchi: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की व्यक्तिगत पेशी से छूट वाली याचिका पर रांची सिविल कोर्ट स्थित MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को केस की सूचक की ओर से बहस की गई, जिसके बाद मंत्री इरफान अंसारी की ओर से बहस होगी. 


इरफान अंसारी की ओर से बहस के लिए 5 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और योग प्रशिक्षक राफिया नाज ने वर्ष 2020 में इरफान अंसारी पर अपमानजनक टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायतवाद दर्ज करायी थी. जिसपर एमपी-एमएलए कोर्ट ने इरफान अंसारी पर मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही