Search

 
 
 

सिवनडीह के पास से लोहा लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Bokaro: माराफारी थाना पुलिस ने आज लोहे से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में ये सफलता मिली है. दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग पर सिवनडीह के पास लोहे से लदे एक ट्रक को पकड़ा है. और ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि जब्त ट्रक में लोहा चास से बलीडीह ले जाया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही लग गई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए इस ट्रक को सिवनडीह के पास पुलिस ने पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/before-water-supply-bokaros-gavai-barrage-there-crack-canal-listen-government/85483/">बोकारो

के गवई बराज में जलापूर्ति के पूर्व नहर में आयी दरार, सुने सरकार

गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मिली सफलता

थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि इस संबंध में उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें एक सफेद ट्रक चास से अवैध लोहा लेकर बलीडीह जा रहा है. सिवनडीह के पास पुलिस टीम ने ट्रक संख्या WB-67A-0562 रोका गया और चालक मासूम से लोहे के कागजात की मांग की गई. कागजात नहीं दिखा पाने पर वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई. और चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि लोहा चास से बलीडीह ले जाया जा रहा था. इसे भी पढ़ें- वज्रपात">https://lagatar.in/3-killed-2-seriously-injured-incident-of-west-bokaro-police-station-area/84238/">वज्रपात

से 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, वेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र की घटना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही