Search

 
 
 

JET परीक्षा में उड़िया प्रश्न पत्र में गड़बड़ी, पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने जताई कड़ी आपत्ति

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और उड़िया अस्मिता रक्षा सम्मिलनी के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर JPSC द्वारा आयोजित जेट (JET) परीक्षा की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए.
 

Baharagora (Himangshu karan): झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और उड़िया अस्मिता रक्षा सम्मिलनी के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर JPSC द्वारा आयोजित जेट (JET) परीक्षा की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा में उड़िया भाषा का प्रश्न पत्र पूरी तरह अपठनीय और त्रुटिपूर्ण था, जो राज्य के उड़िया भाषी अल्पसंख्यकों के प्रति अपमान है.

 

डॉ. षाड़ंगी ने नागपुरी भाषा के प्रश्न पत्र में भी विसंगतियों का उल्लेख करते हुए इसे मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का एक सोची-समझी साजिश करार दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में संलिप्त दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

भविष्य में ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उन्होंने JPSC को कड़ी चेतावनी दी. भाषाई अस्मिता और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वर्तमान परीक्षा को रद्द करने और त्रुटियों को सुधार कर पुनः पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने की पुरजोर वकालत की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही