Search

 
 
 

निरसा चौक से खड़ापत्थर मार्ग की मरम्मती में अनियमितता, विधायक ने जांच के लिए डीसी को सौंपा पत्र

 

Dhanbad: निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह एक पत्र सौंपा है. जिसमें उन्होंने निरसा चौक से केलियासोल होते हुए खड़ापत्थर मार्ग की मरम्मती के काम में अनियमितता की शिकायत की है. और इस अनियमितता की जांच की मांग की है. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा 3 करोड़ 3 लाख 46 हजार 200 रुपए की लागत से लगभग 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मती का काम किया जा रहा है. यह सड़क निरसा बाजार से दक्षिण क्षेत्र को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है. निरसा विधानसभा की एक बड़ी आबादी आवागमन के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करती है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/14-6.jpg"

alt="" class="wp-image-84828" width="1167" height="778"/>

इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-inaugurates-hundred-bed-kovid-hospital-online/84542/">सीएम

हेमंत सोरेन ने सौ बेड के कोविड अस्पताल का ऑनलाइन किया उद्घाटन

विधायक ने निरीक्षण के बाद उपायुक्त से की जांच की मांग

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि 5 जून से चल रहे सड़क मरम्मती कार्य का निरीक्षण करने गई थीं. पहली नजर में सड़क के मरम्मती का काम संतोषजनक नहीं लगा. विधायक ने कहा कि यह सड़क पहली बारिश में भी नहीं टिक पाएगी. सड़क मरम्मती का काम गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है. विधायक ने उपायुक्त से मांग की है कि, सड़क मरम्मती के काम की विशेषज्ञों द्वारा जांच कराई जाए और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए. साथ ही जिला अनुमण्डल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार से मिलकर निरसा विधानसभा क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें- कार्यक्रम">https://lagatar.in/angry-mla-staged-a-sit-in-if-not-called-in-the-program/84591/">कार्यक्रम

में नहीं बुलाया तो नाराज विधायक ने दिया धरना

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही