The Government of India has appointed IRS Nitin Gupta as chairman of the Central Board of Direct Taxes (CBDT). pic.twitter.com/p073ixjXHi
">https://t.co/p073ixjXHi">pic.twitter.com/p073ixjXHi
— ANI (@ANI) June">https://twitter.com/ANI/status/1541299393630203904?ref_src=twsrc%5Etfw">June
27, 2022
संगीता सिंह ने मई में संभाला था अतिरिक्त प्रभार
मालूम हो नितिन गुप्ता संगीता सिंह की जगह लेंगे. संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार मिला था, जब जेबी महापात्र (JB Mohapatra) इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे. संगीता सिंह को अध्यक्ष पद पर अतिरिक्त प्रभार 6 मई 2022 को मिला था. वो 1986 बैच की आईआरएस की अधिकारी हैं. इसे भी पढ़े : Maharashtra">https://lagatar.in/new-news-amidst-maharashtra-crisis-ed-summons-sanjay-raut-called-for-questioning-tomorrow/">MaharashtraCrisis के बीच नयी खबर,संजय राउत को ED का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया
सीबीडीटी क्या है?
सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है. सीबीडीटी को राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त हैं. सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक इनपुट्स प्रदान करता है. साथ ही यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है. सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं. भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिये गये थे. इसे भी पढ़े : Wipro">https://lagatar.in/wipro-chairman-gave-his-opinion-on-diet-said-those-who-go-on-diet-die-every-day-but-those-who-eat-and-drink-die-once/">Wiproके चेयरमैन ने डाइट पर दी अपनी राय, कहा, ‘जो लोग डाइट करते वो हर दिन मरते, पर जो खाते-पीते वो एक बार मरते’ [wpse_comments_template]