Search

 
 
 

इस्लामाबाद टॉक्स, जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, चेताया, ईरान धोखा देने की सोचे भी नहीं...

जेडी वेंस ने पत्रकारों के समक्ष यह भी कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका के साथ कोई खेल खेलने की कोशिश की, बातचीत में धोखा देने या टालमटोल करने की कोशिश की तो अमेरिका कहीं से भी नरमी नहीं दिखायेगा.
 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Washington :अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ होनेवाली मीटिंग में शामिल होने के लिए रवाना हो गये हैं.  हालांकि वेंस ने तेवर तल्ख करते हुए ईरान को चेताया भी है.

 

 

 

इस्लामाबाद रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत के क्रम में  उन्होंने कहा कि बातचीत को लेकर उम्मीद हो कि यह अच्छी रहेगी. कहा कि अगर ईरान सच में और ईमानदारी से बातचीत करना चाहता है तो अमेरिका भी खुले दिल से बात करने को तैयार है.

 

जेडी वेंस ने पत्रकारों के समक्ष यह भी कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका के साथ कोई खेल खेलने की कोशिश की, बातचीत में धोखा देने या टालमटोल करने की कोशिश की तो अमेरिका कहीं से भी नरमी नहीं दिखायेगा. 

 

जान लें कि ईरान-अमेरिका की बातचीत इस्लामाबाद में शनिवार को होगी. यह इस्लामाबाद टॉक्स के रूप में सुर्खियों में है. दरअसल ईरान का पड़ोसी पाकिस्तान मुस्लिम देश है. इसके अलावा पाकिस्तान के अमेरिका से भी अच्छे संबंध हैं. इसलिए यह जगह दोनों पक्षों को बातचीत के लिए मुफीद मानी गयी है.

 

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बातचीत के लिए कुछ खास निर्देश दिये हैं.  वेंस अपनी मर्जी से नहीं,  बल्कि ट्रंप की तय की हुई सीमाओं और शर्तों के हिसाब से ईरानी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

 

इस बैठक परपूरी दुनिया की नजर है. कहा जा रहा है कि यदि बातचीत सफल रही तो युद्ध रुक जायेगा.तेल का रास्ता(होर्मुज) खुल जायेगा.बातचीत फेल होने पर हालात फिर से गंभीर हो जायेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही