Search

 
 
 

अमेरिकी वायुसेना के पांच विमान पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरे

तस्नीम न्यूज एजेंसी का दावा है कि वार्ता की खबरें पूरी तरह निराधार हैं. उधर वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि ईरानी टीम गुरुवार देर रात ही पाकिस्तान पहुंच गयी है. अब  इन विरोधाभासी खबरों के कारण पूरी दुनिया असमंजस में है  कि वार्ता होगी या नहीं.
 

Islamabad :  ऑपरेशन सिंदूर के समय चर्चा में आये रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर आज शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना के पांच विमान उतरे है.सूत्रों के अनुसार दो विमानों में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी और जेडी वांस के सुरक्षा दल के सदस्य पहुंचे हैं.  

 

अन्य तीन विमानों में जेडी वांस के काफिले  की 10 शेवरलेट सबअर्बन एसयूवी, तीन हेलीकॉप्टर, जैमिंग उपकरण और अन्य सुरक्षा सामग्री है. नूर खान पाकिस्तान का वही एयरबेस है जिसे मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने तबाह कर दिया था.

 


 पिछले महीने इस बेस पर अफगान तालिबान के ड्रोन्स ने हमला किया था. नूर खान एयरबेस में पाकिस्तान वायु सेना (PAF) के एयर मोबिलिटी कमांड का मुख्यालय है.बता दें कि  पाकिस्तान आज इस्लामाबाद के सेरेना होटल में अमेरिका-ईरान के बीच होनेवाली शांति वार्ता में मेजबानी की भूमिका में है.  

 


सूत्रों के अनुसार मीटिंग में सीजफायर की शर्तों पर सहमति बनने के कयास लगाये जा रहे हैं,  है. खबर है कि रेड जोन में स्थित इस लग्जरी होटल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गया है. पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया है.पुलिस और सेना ने शहर के हर आने-जाने वाले रास्ते को सील कर दिया है.

 


व्हाइट हाउस के अनुसार बातचीत में अमेरिकी टीम की कमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभाल रहे हैं. उनके साथ डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर भी मौजूद हैं. ईरान के वार्ताकारों की बात करें तो उसकी ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल होगे.

 


हालांकि वे अभी पाकिस्तान नहीं पहुंचे है. बदलते घटनाक्रम के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने मीटिंग की इन खबरों को खारिज करते हुए रहा है कि उनके नेता  तेहरान में ही हैं. ईरान के अनुसार जब तक लेबनान में सीजफायर नहीं होता, तब तक बातचीत नहीं होगी.  

 


तस्नीम न्यूज एजेंसी का दावा है कि वार्ता की खबरें पूरी तरह निराधार हैं. उधर वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि ईरानी टीम गुरुवार देर रात ही पाकिस्तान पहुंच गयी है. अब  इन विरोधाभासी खबरों के कारण पूरी दुनिया असमंजस में है  कि वार्ता होगी या नहीं. 

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही