Search

 
 
 

ISRO के ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का रांची के लॉरेटो स्कूल में मोबाइल स्पेस प्रदर्शनी कार्यक्रम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रांची के डोरंडा स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में अपने मोबाइल स्पेस प्रदर्शनी कार्यक्रम ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का भव्य शुभारंभ किया.
 

Ranchi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रांची के डोरंडा स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में अपने मोबाइल स्पेस प्रदर्शनी कार्यक्रम ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का भव्य शुभारंभ किया.इस अभिनव पहल के तहत इसरो 14 फरवरी तक झारखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा करेगा इस दौरान छात्रों को भारत के अंतरिक्ष मिशनों, विज्ञान और तकनीक से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी.


यह झारखंड में पहली बार है जब इसरो द्वारा इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है, विशेषकर आदिवासी समुदाय और समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के बीच.

 

‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी बस दो दिनों तक लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में रहेगी, जहां छात्र इसरो की अंतरिक्ष यात्रा, उपग्रह प्रणाली, रॉकेट तकनीक और आगामी अंतरिक्ष अभियानों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर ने किया. उन्होंने इसरो की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं.

 

इस अवसर पर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर थेन्स मारिया क्लारा के. भी उपस्थित रहीं. उन्होंने ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

 

कार्यक्रम में प्रो. ए.सी. पांडेय, पूर्व डीन, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा डॉ. चंद्र शेखर द्विवेदी, भू-सूचना विज्ञान विभाग, सीयूजे भी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी बस को झारखंड लाने में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.प्रदर्शनी के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक और रोचक बन गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही