Search

 
 
 

पोस्टपोन हुई ‘बैटल ऑफ गलवान’,अब इस दिन होगी रिलीज

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है
 

Lagatar desk : सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

क्यों टली फिल्म की रिलीज

फिल्म के पोस्टपोन होने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स को अभी रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है. इसके अलावा फिल्म की कुछ शूटिंग और री-शूट भी अभी पूरे नहीं हुए हैं, जिसकी वजह से रिलीज डेट को आगे बडाने का फैसला लिया गया.

 

स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज का प्लान


अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक देशभक्ति पर आधारित है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास फिल्म रिलीज करना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि उस समय दर्शकों में देशभक्ति की भावना चरम पर होती है.इसी वजह से 15 अगस्त से ठीक पहले, यानी 14 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया गया है. मेकर्स जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं.

 

शूटिंग और री-शूट अभी बाकी


खबरों के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम सीन अभी शूट होने बाकी हैं. मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में 9 फरवरी से नया शूटिंग शेड्यूल शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद फरवरी के अंत तक बाकी शूट और री-शूट पूरे किए जाएंगे, जिसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग का काम तेज किया जाएगा.

 

चीन में पहले ही खड़ा हो चुका है विवाद


‘बैटल ऑफ गलवान’ 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे. फिल्म के टीजर के सामने आते ही चीन के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने आरोप लगाया था कि फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है और इससे भारत-चीन संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही